Uttarakhand News

उत्तराखंड में भी खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के मैच, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

Ad

देहरादून: प्रदेश को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बीसीसीआई द्वारा जारी आगामी घरेलू सत्र के कैलेंडर पर नजर डालें तो उत्तराखंड में भी रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। घरेलू सत्र में खेले जाने वाले कुल 39 मैचों की मेजबानी उत्तराखंड (सीएयू) को मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड में क्रिकेट अब धीरे धीरे पहले के मुकाबले अधिक फल फूल रहा है। घरेलू सत्र के मैचों की मेजबानी की जिम्मेदारी मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि चार मैच रणजी ट्राफी, 15 मैच वीनू मांकड ट्राफी, दो मैच कूच बेहार ट्राफी, 15 मैच अंडर-19 महिला वनडे ट्राफी और तीन मैच अंडर-25 ट्रॉफी के शामिल हैं।

हालांकि, अभी प्रतियोगिताओं का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। सीएयू द्वारा बीसीसीआई को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, तनुष क्रिकेट एकेडमी, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और काशीपुर की हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी के नाम सुझाए हैं। उत्तराखंड को नॉकआउट मैचों की मेजबानी भी मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top