Nainital-Haldwani News

राज्य स्थापना दिवस:नशे के खिलाफ जीत हासिल करेगा उत्तराखण्ड (वीडियो)

Ad

 

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के मौके पर शहर में नशे के खिलाफ रैली का आयोजन किया है। जिले के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अमर उजाला फाउंडेशन और पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सौजन्य से 35 स्कूलों के बच्चों द्वारा समय 11:15 बजे हल्द्वानी स्टेडियम से नशे के खिलाफ अभियान हेतु जनता को जागरुक करने के लिए रैली निकाली गई।एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने नशे के खिलाफ नारे एवं झंडा दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने छात्रों के संबोधित किया। उन्होंने कहा नशा विकास और भविष्य के रास्ते का का सबसे बड़ा रोड़ा है और हमें उसपर जीत हासिल करनी है। एसएसपी खुद इस रैली के लिए बच्चों के साथ उत्साहित नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि जिले में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा नशे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार नशे को युवाओं तक लेजा रहे है आरोपियों को पकड़ रही है। जिले की पुलिस ने नशे की जड़ को खत्म का करने का प्रण लिया हुआ है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की बात कही है। इस मौके पर शहर के कई स्कूलों के बच्चे अपने हाथ में बैनर लिए नशे के खिलाफ नारे लगाते नजर आए है। रैली नैनीताल रोड़ तक आयोजित की गई।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top