Sports News

उत्तराखंड के अवनीश ने बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, एकतरफा बना दिया पूरा मैच

Ad

देहरादून: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड टीम को दूसरी जीत मिल गई है। उत्तराखंड टीम के अवनीश सुधा ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एकतरफा मुकाबले में जीत दिलाई है। अवनीश ने ना केवल 3 विकेट हासिल किए बल्कि लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो उन्होंने अर्धशतकीय पारी भी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड के कैंपेन की शुरुआत ओडिशा के खिलाफ जीत के साथ हुई थी। मगर उसके बाद उत्तराखंड की टीम ने पंजाब और मध्यप्रदेश के खिलाफ लगातार दो मुकाबले गंवा दिए। शनिवार को उत्तराखंड टीम का मुकाबला नागालैंड टीम के विरुद्ध था। जिसे उत्तराखंड ने सात विकेटों से आसानी से अपने नाम कर लिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नागालैंड की टीम 44 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई थी। उत्तराखंड की तरफ से अवनीश सुधा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, आकाश मधवाल, अभय नेगी और अग्रिम तिवारी ने दो-दो विकेट हासिल किए लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम ने केवल 24.5 ओवर में ही टारगेट पूरा कर लिया। ओपनर अवनीश सुधा ने 62 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और एक छक्का भी निकला l।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top