Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में साल खत्म होते-होते ठंड ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Ad

Uttrakhand weather report:- साल 2023 में विदाई ले ली है, लेकिन जाते-जाते यह साल बेहद सर्द रहा। रविवार को साल के आखिरी दिन भी शीतलहर के कारण तराई भाबर में ठिठुरन देखने को मिली। हल्द्वानी सहित नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र में, रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के यदि पिछले आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो 31 दिसंबर का दिन बीते 4 वर्षों में सबसे ठंडा रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2020 से 22 तक 31 दिसंबर को हल्द्वानी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा था। मगर बीते साल 2023 में यह तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं क्षेत्र का न्यूनतम तापमान मात्र 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार दोपहर, हल्द्वानी में हल्की धूप देखने को मिली। हल्की धूप के चलते जहां दिन में लोगों को थोड़ी राहत मिली, वहीं शाम को सर्दी में वृद्धि से ठिठुरन भी बढ़ने लगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले शुक्रवार तक मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव देखने की संभावना है। इस के साथ ही मौसम विभाग द्वारा 1 जनवरी 2024, सोमवार को क्षेत्र में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

बात राज्य के नैनीताल शहर की करी जाए तो शहर में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी नव वर्ष मनाने के लिए पर्यटन स्थलों पर लोगों का जमघट लगा मिला। हालांकि पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि शहर के कुछ बड़े होटलों को छोड़ अन्य में शत प्रतिशत कमरे नहीं बिक सके। अन्य वर्ष में शत प्रतिशत रहने वाला कारोबार इस वर्ष 40 प्रतिशत में सिमट गया था। कारोबारी इसका कारण मैदानी क्षेत्र में घना कोहरा, कोविड और प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी किए गए संदेशों का इंटरनेट मीडिया में गलत तरीके से प्रचार प्रसार को मान रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top