Sports News

बेटियों ने दिया उत्तराखंड को दिवाली का तोहफा, वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ को 103 रनों से रौंदा

Ad

देहरादून: महिला क्रिकेट टीम ने राज्यवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने अपने तीसरे मुकाबले में चंडीगढ़ को 103 रनों से हराया। उत्तराखंड महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए कप्तान अंजू तोमर ने नाबाद 124 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल था। इसके अलावा सारिका कोली ने 58 और रीना जिंदल ने 26 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत उत्तराखंड चंडीगढ़ के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख पाया।

ADVERTISEMENTS Ad

बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट 22 रनों पर गिरा और इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को वापसी का मौका ही नहीं दिया। चंडीगढ़ की पूरी टीम 128 रनों पर ढेर हो गई। चंडीगढ़ के लिए शिवानी ठाकुर ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिवांगी ने 23 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की गेंदबाजी की बात करें तो अमीशा भंडारी ने तीन अंजलि और राधा ने 2-2 व कप्तान अंजू तोमर ने 1 विकेट अपने नाम किया। बता दें कि वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह दूसरी जीत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top