Sports News

उत्तराखंड महिला टीम ने सौराष्ट्र को 39 रनों पर किया ऑलआउट, शान से किया नॉक आउट में प्रवेश

उत्तराखंड में क्रिकेट की तस्वीर और तकदीर बदलने से केवल एक कदम दूर है महिला क्रिकेट टीम
Ad

देहरादून: खेल के मैदान से सोमवार को मिलेझुले नतीजे सामने आए। उत्तराखंड अंडर-19 पुरुष टीम को जहां बंगाल ने हराया तो वही अंडर-19 महिला टीम ने सौराष्ट्र को 9 विकेट से हराया और नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम केवल 39 रनों पर ऑल आउट हो गई। सौराष्ट्र की ओर से सर्वाधिक कोमल ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और सौराष्ट्र के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खुल पाए। उत्तराखंड के लिए सर्वाधिक राघवी बिष्ट ने चार और साक्षी ने दो विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्टार बल्लेबाज ज्योति गिरी पहली बॉल पर आउट हो गई। इसके बाद राघवी बिष्ट ने नीलम भारद्वाज के साथ मोर्चा संभाला और टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। राघवी ने 12 गेंदों में 28 रन और नीलम ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंच गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के चार मुकाबले बारिश के चलते रद्द हो गए थे। इस मुकाबले में शानदार जीत करके और टीम ने अपने ग्रुप में सबसे अच्छा नेट रन रेट बनाया, इस लिहाज से वह क्वालीफाई करने में कामयाब हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top