Sports News

उत्तराखंड की बेटियों ने रचा इतिहास,रामनगर की नीलम ने ठोके नाबाद 79 रन,पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पंजाब को 5 विकेट से हराया। उत्तराखंड के लिए नीलम भारद्वाज ने शानदार 79 रनों की नाबाद पारी खेली। बता दें नीलम भारद्वाज नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नजर डाले तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब में 127 रन बनाए। पंजाब की ओर से सर्वाधिक प्रगति सिंह ने 23 रनों की पारी खेली तो वहीं उत्तराखंड की ओर से साक्षी ने तीन, मीनाक्षी व पूजा राज ने दो और निशा मिश्रा ने 1 विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य छोटा जरूर था लेकिन उत्तराखंड के लिए पंजाब में काफी मुश्किलें पैदा की।

उत्तराखंड को पहली गेंद पर झटका लग गया। इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने उत्तराखंड के नियमित अंतराल में विकेट लिए लेकिन नीलम भारद्वाज ने एक छोक पकड़े रखा। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 128 रनों का पीछा कर रही उत्तराखंड की टीम ने 34 रनों पर 5 विकेट खो दिए थे और इस स्थिति से बाहर निकल कर मुकाबला जीतना काबिले तारीफ है।

नीलम भारद्वाज ने लक्ष्मी बसेरा के साथ शानदार 94 रनों की साझेदारी की। लक्ष्मी ने नीलम का शानदार साथ दिया और महत्वपूर्ण नाबाद 21 रन बनाए। वहीं नीलम ने अपनी 79 नाबाद पारी में 11 चौके लगाए और उत्तराखंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। ये पहला मौका है जब उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top