Sports News

उत्तराखंड में महिला प्रीमियर लीग का आयोजन, बेटियों के लिए प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका

Ad

देहरादून: महिला क्रिकेट को उड़ान देने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड वूमेन उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की शुरुआत करने जा रहा है। एसोसिएशन की कोशिश है कि इस लीग के माध्यम से महिला खिलाड़ियों के हुनर को सामने लाया जाए और उन्हें अपने करियर को नई दिशा दिखाने का मौका मिले। साल 2018 से भारतीय घरेलू क्रिकेट सर्किट में उत्तराखंड महिला टीम शिरकत कर रही है और अंडर-19 महिला टीम दो बार बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट को भी जीतने में कामयाब हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इससे पहले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने पुरुष T20 क्रिकेट लीग का भी आयोजन किया था। इसी तरीके से महिला UWPLभी शुरू होने वाली है जिसमें देहरादून पैंथर्स ,हरिद्वार वॉरियर्स ,नैनीताल ब्लास्टर,टिहरी राइडर्स, उधम सिंह नगर लीजेंड्स टीम होगी ।

टूर्नामेंट सितंबर में खेला जाएगा, हालांकि इस संबंध में पूर्ण शेड्यूल जारी होना बाकी है. यह भी बताया जा रहा है कि लीग का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

उत्तराखंड में क्रिकेट खेल रही बेटियों के लिए यह शानदार मौका होगा क्योंकि अब बीसीसीआई भी आईपीएल की तरह WPL करा रहा है, ऐसे में यहां अच्छा प्रदर्शन उन्हें WPL में जगह दे सकता है, जहां उन्हें दुनिया भर के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच खेलने का मौका मिलेगा और यह अनुभव उत्तराखंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top