Sports News

एकता बिष्ट की कप्तानी में उत्तराखंड की पहली जीत, पंजाब को हराया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड सीनियर महिला टीम( UTTARAKHAND WOMEN TEAM) ने टी-20 टूर्नामेंट में सीजन की पहली जीत हासिल की है। उत्तराखंड ने पंजाब ( UTTARAKHAND VS PUNJAB) को 35 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से पूनम राउत ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सारिका कोली 41, ज्योति गिरी 14, नीलम भारद्वाज 27 और मानसी जोशी ने 3 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से मन्नत कश्यप और सुनीता रानी को एक-एक विकेट मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने नियमित अंतराल पर विकेट गिराए। हालांकि कनिका आहूजा ने 48 और निलम बिष्ट ने 28 रनों का योगदान दिया लेकिन और टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 101 रन ही बना सकी। उत्तराखंड की ओर से मानसी जोशी ने 3 और कप्तान एकता बिष्ट ( UTTARAKHAND CAPTAIN EKTA BISHT) ने 2 विकेट अपने नाम किए। एकता की कप्तानी में उत्तराखंड महिला टीम की पहली जीत है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top