Sports News

उत्तराखंड ने रचा इतिहास, T20 ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची एकता बिष्ट की टीम

Ad

Uttarakhand Senior Women Team: उत्तराखंड सीनियर महिला टीम ने T20 ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड ने केरल को 8 विकेट से हराया। मुकाबला की बात करें तो केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट नुकसान पर 84 रन बनाएं। उत्तराखंड के लिए अमीषा, प्रेमा और राघवी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए ।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी रही हालांकि उसके दो विकेट 50 रन से पहले गिर गए थे लेकिन पूनम राउत की नाबाद 43 रन और राघवी बिष्ट की नाबाद 28 रनों की पारी के बदौलत उत्तराखंड ने सेमीफाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया। यह पहला मौका है जब उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम ने T20 ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है।

उत्तराखंड की कप्तान एकता बिष्ट के लिए ये एक बड़ा मौका है क्योंकि उन्हें युवा खिलाड़ी एक आदर्श के रूप में देखते हैं और अगर टीम खिताब जीत का इतिहास रचती है तो क्रिकेट में अपना करियर बनाने की सोच रही बेटियों को प्रेरणा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top