Uttarakhand News

वनडे टूर्नामेंट के लिए अंडर-23 उत्तराखण्ड महिला टीम का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड महिला अंडर-23 टीम का ऐलान हो गया है।यह चयन भुवनेश्वर में 17 मार्च से होने वाले एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए किया गया है। यूसीसीसी के स्थानीय कॉर्डिनेटर अमित पांडे ने चयन की लिस्ट जारी की। टीम की कमान कुमारी रेखा को दी गई है। वहीं राधा चंद उपकप्तान है।
इसके अलावा कंचन परिहार, राघवी बिष्ट, मेघा सैनी, अंकिता धामी, ज्योजी गिरी, निशा मिश्रा,लक्ष्मी बसेरा, डिंपल कंडारी, रूचि चौहान,रीतिका सुपियाल, नन्दनी कश्यप,नीलम भारद्वाज और पूजा राज टीम में शामिल है। कोच सविता निराला, फिजियो मिनाक्षी नेगी, ट्रेनर अपूर्वा नदकर्नी और टीम मैनेजर प्राची भाटिया को नियुक्त किया गया है।
यह पहला सीजन है जब उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम भारतीय घरेलू सीजन में भाग ले रही है। टीम के प्रदर्शन ने राज्य के लोगों को भरोसा जताया है कि वो आने वाले सालों में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर सकती है। पहली झलक में उत्तराखण्ड की सभी वर्गों की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट फैंस का दिल जीता है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top