Sports News

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की बड़ी जीत, राजस्थान को 299 रनों से हराया

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में रणजी ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में राजस्थान को 299 रनों से रौंदा है। उत्तराखंड ने राजस्थान टीम को जीत के लिए 450 रनों का लक्ष्य दिया था और जवाब में राजस्थान की टीम 155 रनों पर ढेर हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

रणजी ट्रॉफी 2021- 22 सीजन में उत्तराखंड की लगातार दूसरी जीत है। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में एक बार फिर स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया। स्वप्निल सिंह और मयंक मिश्रा ने चार चार विकेट अपने नाम किए। जबकि एक विकेट कप्तान जय बिष्टा को मिला। पहली पारी में राजस्थान ने 129 रन बनाए थे और जवाब में उत्तराखंड ने 337 रन बनाएं। बता देगी पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड क्रिकेट टीम को 208 रन की लीड मिली थी। इसके बाद उत्तराखंड ने दूसरी पारी में 246 रन बनाकर पारी को घोषित किया और 450 रन का लक्ष्य राजस्थान को दिया जो वह हासिल करने में नाकामयाब रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top