Pithoragarh News

उत्तराखंड के युवक को इटली में किया गया गिरफ्तार, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Deepak Singh Jimiwal
Ad

Italy Arrest : Uttarakhand News : Pithoragarh Case :  Merchant Navy : Indian Arrested Abroad : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। ओगला गांव के रहने वाले दीपक सिंह जिमिवाल…जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं, इटली में गिरफ्तार हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि परिजन अब तक यह नहीं जान पाए हैं कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया और उनसे संपर्क करने का कोई तरीका भी नहीं बताया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दीपक की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। परिवार सदमे में है और समझ नहीं पा रहा कि यह सब अचानक कैसे हुआ। दीपक पुष्कर सिंह जिमिवाल के बेटे हैं। पिता असम राइफल्स में तैनात हैं और वर्तमान में नॉर्थ-ईस्ट में ड्यूटी पर हैं। घर पर उनकी मां और भाई रहते हैं।

परिवार के अनुसार दीपक के मोबाइल नंबर से 2 नवंबर को कॉल आया था…जिसमें बताया गया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और अब इस नंबर पर आगे बात नहीं हो पाएगी। इसके बाद से परिवार किसी से संपर्क नहीं कर पाया।

दीपक जिस कंपनी में काम करते थे उन्होंने वकील तो लगाया है…लेकिन भाषा की समस्या के कारण सही तरीके से पैरवी नहीं हो पा रही है। कंपनी ने परिवार से कहा है कि दूसरा वकील कर लें…लेकिन परिवार नहीं समझ पा रहा कि क्या करें। 27 नवंबर को कंपनी से कॉल आया, लेकिन गिरफ्तारी का कारण पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। परिवार काफी परेशान है और अब यह सोच रहा है कि किससे बात करें….किसके माध्यम से मदद लें और आखिर दीपक पर क्या आरोप हैं। किसी भी तरफ से ठोस जानकारी न मिलने की वजह से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top