Nainital-Haldwani News

काश हेलमेट पहना होता,सड़क हादसे में हल्द्वानी MBPG के छात्र की मौत

Ad

हल्द्वानी: हेलमेट जिंदगी है ये बार बार बताने की जरूरत क्यों पड़ती है। पढ़े-लिखे युवाओं के माध्यम से हेलमेट की महत्वता को समाज के सामने रखने की कोशिश की जा रही है लेकिन वहीं युवा इससे समझने को तैयार नहीं है। चोरगलिया सितारगंज मुख्य मार्ग में अज्ञात वहान की चपेट में आने से हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। छात्र की पहचान तरूण कुमार पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। तरूण मूल रूप से खटीमा का रहने वाला था और हल्द्वानी से घर जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

टाइफाइड को नजरअंदाज ना करें, देखे साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

घटना शाम 7 बजे के आसपास की है जब तरूण की बुलेट बाइक यूके 09 एक्यू 2126 को किसी अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। भिंड़त इतनी तेज थी कि तरूण ने मौके पर हीं दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तरूण ने हेलमेट नहीं पहना था उसका हेटमेट बाइक पर लटका हुआ था। राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची को तरूण की जेब से कुछ कागज मिले जिसके बाद पता चल पाया कि वो एमबीपीजी कॉलेज बीकॉम का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्ममार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top