Uttarakhand News

बारिश से उत्तराखण्ड में तबाही, चमोली में बादल फटा, दो की मौत…

Ad

चमोली: उत्तराखण्ड में बारिश अपना खौफ बनाए हुए है। एक बार फिर चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने की खबर सामने आ रही है।  इस घटना के बाद दो लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस सप्ताह में दूसरी बार चमोली जिले में बादल फटा है। इससे पहले 16 जुलाई को चमोली में बादल फटने से खासा नुकसान हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार जोशीमठ मलारी रोड घाट के करीब बादल फटने सूचना आ रही है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना स्थल मल्हारी रोड  जोशीमठ से 50 किलोमीटर दूर है।वहीं बताय़ा जा रहा है कि बीआरओ के वर्कर्स कैंप में भारी नुकसान हुआ है ।वहीं बीआरओ के कुछ मजदूरों के लापता होने की सूचना भी सामने आ रही है। इस मामले की सूचना एसडीआरएफ द्वारा दी गई है।

वही बींते सोमवार को चमोली के थराली और घाट ब्लॉक में तड़के बादल फटने से 10 दुकानें, कई मवेशी और कई वाहन बह गए। इसके बाद मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में भारी होने की चेतावनी जारी की हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top