Uttarakhand News

उत्तराखण्ड अंडर-14 क्रिकेट टीम : इन खिलाड़ियों को मिली कैंप में जगह, देखें पूरी लिस्ट

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य की सबसे युवा टीम अंडर-14 की चयन प्रक्रिया अंतिम पडाव पर पहुंच गई है। नागपुर में 23 जनवरी से होने वाली राज सिंह डुंगरपुर टूर्नामेंट के लिए  20 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए हुआ है। कैंप सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में 17 जनवरी से शुरू होगा। कैंप में चयन हुए खिलाड़ियों को 10 बजे पहुंचना है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीसीसीआई के कॉर्डिनेटर अमित पांडे ने कैंप में चयन हुए खिलाड़ियों की सूची जारी कि जो इस प्रकार है।

  • आरव महाजन
  • अरमान अब्बास
  • मोहम्मद आसिफ
  • पुरवांश ध्रुव ( कप्तान)
  • राहुल कुमार
  • उदित शर्मा
  • विश्वास सिंह धामी
  • भावेश रावत
  • ऋतिज रावत ( विकेटकीपर)
  • विशाल जोशी
  • आरुष मलकानी
  • मोहम्मद फरहान
  • रुद्राक्ष दल
  • कार्तिक छाबरा
  • ध्रुव प्रताप
  • कृष्णा रावत
  • मोहम्मद आसिफ
  • वैभव तिवारी
  • रोहन जोशी
  • प्रभाल सचदेवा

मनोज रावत को टीम का कोच, डॉक्टर आषीश अवस्थी फिजियो, तेजस मातापुरकर ट्रेनर और सुमित नेगी को टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। कॉर्डिनेटर अमित पांडे ने बताया कि कैंप के बाद 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी जाएगी।

बता दें कि उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम पहली बार घरेलू क्रिकेट सीजन में भाग ले रही है। टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं सीनियर टीम ने रणजी के नॉकआउट में विदर्भ के सामने जो किया उसने सभी का सिर गर्व से ऊंचा किया है और बताया है कि ये राज्य आने वाले सालों में क्रिकेट के मैदान पर जरूर कमाल करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top