Breaking News

फायरिंग से दहला कोर्ट परिसर , एक अपराधी की मौत

Ad

हल्द्वानी: कोर्ट परिषर में फायरिंग की वारदातें आम हो चली हैं | ऐसा ही एक मामला रामनगर कोर्ट में सामने आया जहाँ पेशी के लिए पहुंचे कुख्यात गैंगस्टर देवपाल राणा पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है | देवपाल राणा सुनील राठी गैंग का सदस्य है | इस हमले में देवपाल राणा की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए ,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस देवपाल राणा को पेशी के लिए नई कचहरी स्थित एडीजे प्रथम की कोर्ट में लाई। यहाँ वो कोर्ट के बाहर ही अपनी पेशी का इंतज़ार कर रहा था | इसी दौरान बदमाशों ने उस पर अंधाधुन्द फायरिंग कर दी जिसमें उसके पेट पर गोली लग गई |

देवपाल राणा साल 2014 में हुई गैंगवार का आरोपी था | उसके अलावा गोलियो की चपेट में आने से सतीश निवासी लतीफपुर नकुड़ सहारनपुर तथा अमित निवासी हकीकतनगर भी घायल हो गए | वह दोनों भी पेशी के सिलसिले में कोर्ट आये हुए थे |

इस हमले के बाद जवाबी करवाई करते हुए कोर्ट में तैनात जवानों ने बदमाशों पर फायरिंग कर दी| पुलिस तीन बदमाशों को पकड़ने में सफल रही जबकि एक बदमाश भाग निकला | फायरिंग में घायल हुए देवपाल राणा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसने दम तोड़ दिया |

ADVERTISEMENTS Ad
To Top