Uttarakhand News

उत्तराखंड में रोडवेज बसों के पहिये घने कोहरे में थम जाएंगे, नए नियमों का पालन करना अनिवार्य

Ad

Uttarakhand Roadways: यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने फैसला किया है। मैदानी मार्गों पर दौड़ने वाली बसों को बिना फॉग लाइट या हैलोजन लाइट के नहीं संचालित किया जाएगा। इसको लेकर निगम प्रबंधन की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। सभी चालक एवं परिचालकों को कहा गया है कि घने कोहरे के कारण अदृश्यता होने पर बस का संचालन ना करें और यात्रा के दौरान उन्हें सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर ले।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा कोहरे के वक्त बस की रफ्तार को नियंत्रण में रखने को कहा गया है। बता दें कि उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है, इसके चलते उत्तराखंड रोडवेज की बसों के संचालन फर्क पड़ा है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने ये भी कहा है कि संचालन के दौरान चालक किसी भी तरह के नशे का सेवन न करें।

इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से बस चालकों को भी कुछ जिम्मेदारी दी गई है। जैसे बस के फ्रंट शीशों की सफाई का ध्यान चालक रखेंगे। कोहरा होने पर बस को सुरक्षित स्थान पर पार्क किया जाएगा और डिपो के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। वहीं बसों की तकनीकी जांच की दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी जांच की दोहरी व्यवस्था के बिना किसी बस को मार्ग पर न भेजा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top