Uttarakhand News

उत्तराखंड में रिकॉर्ड बारिश, 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, कुल 273 मार्ग हुए बंद

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून के दस्तक के बाद से बारिश का दौर जारी हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट पर सभी की नजर है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बुधवार को उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम की चेतावनी को देखते हुए 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वही आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलो में हुई छुट्टी

मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला अधिकारियों ने अपने-अपने जिले में छुट्टी की घोषणा की है जिनमें 8 जिलों में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं।

उत्तराखंड में कुल 273 सड़कें बंद


उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं देर शाम तक राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद है और बिजली विवादित हुई है जिससे पेयजल में भी दिक्कत आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top