Uttarakhand News

उत्तराखंड में 8 IAS अधिकारियों के तबादले, सविन बंसल को मिली नई जिम्मेदारी

Ad

हल्द्वानी: शासन स्तर से मंगलवार को 8 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। IAS मनीषा पवार को अपर सचिव कृषि एवं कृषक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

IAS हरवंश सिंह को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है। IAS सविन बंसन को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण एवं निदेशक खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी मिली है।

IAS राम बिलास यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी मिली है। IAS रोहित मीणा को प्रबंधक निदेशक उत्तराखंड, राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल तथा महानिदेशक आयुक्त उद्योग उत्तराखंड बनाया गया है।

IAS अभिषेक रूहला को प्रबन्ध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम,नैनीताल, तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का प्रभार मिला है।

IAS नमामि बंसल को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी बनाया गया है।

IAS अपूर्वा पांडे को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है।

PCS डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट को सचिव मानवधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS उमेश नारायण पांडे को अपर सचिव सिंचाई तथा लघु सिंचाई बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top