Uttarakhand News

आंचल डेयरी ने अपने दूध और दूध से बने उत्पादों के बढ़ाए दाम

Ad

Aanchal Milk: Dairy: उत्तराखंड में आंचल डेयरी ने अपने दूध और दूध से बने उत्पादों के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा यह वृद्धि आगामी 4 मई से लागू की जाएगी। दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी 2% से 6% के बीच की गई है, जो सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर असर डालेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

नई कीमतों के अनुसार, पहले एक लीटर स्टैंडर्ड दूध 58 रुपये में मिलता था, जो अब 60 रुपये का हो जाएगा। फुल क्रीम दूध की कीमत भी बढ़कर 66 रुपये से 68 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, गाय का दूध अब 56 रुपये के बजाय 58 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

दूध के साथ-साथ अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। एक किलो देसी घी की कीमत 610 रुपये से बढ़कर अब 630 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 500 ग्राम मक्खन अब 270 रुपये के बजाय 285 रुपये में मिलेगा। आँचल क्रीम की 1 किलो पैकिंग की कीमत 500 रुपये से बढ़कर 530 रुपये हो गई है। खोया भी अब 10 रुपये महंगा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल की दुग्ध समितियों से प्रतिदिन लगभग 1.35 लाख लीटर दूध एकत्र किया जाता है। अन्य कंपनियों द्वारा पहले ही कीमतें बढ़ाने के बाद आंचल ने भी यह कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top