Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ग्राहकों के करीब पहुंचेगा आंचल, रोडवेज और RTO में खुलेगा मिल्क बूथ

Ad

हल्द्वानी: अपने उत्पादों के दामों को कम करने के बाद आंचल ने ग्राहकों के करीब पहुंचने के लिए एक और फैसला किया है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी और आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी में 5 जुलाई से आंचल मिल्क बूथ का शुभारंभ करने जा रहा है। आंचल की लस्सी, आइसक्रीम सहित दुग्ध पदार्थों से बने कई उत्पाद मिल्क बूथ में ग्राहकों को आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की सुविधा महानगरों में होती है। क्योंकि आंचल उत्तराखंड का विख्यात ब्रांड हैं और ऐसे में लोगों को महानगर जैसा अनुभव देने का प्रयास आंचल द्वारा किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे विधायक सुमित हृदयेश रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी में आंचल मिल्क बूथ का शुभारंभ करेंगे। अपराहन 2:00 बजे आरटीओ कार्यालय में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत आंचल मिल्क बूथ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, निदेशक निबंधक डेयरी विकास संजय खेतवाल, नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश भूरा प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ जयदीप अरोड़ा और सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top