Sports News

उत्तराखंड के अभय नेगी के नाम है भारतीय घरेलू टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड क्रिकेट टीम इन दिनों रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेल रही है। टूर्नामेंट में टीम ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है और एक ड्रॉ रहा है। दीपक धपोला, मयंक मिश्रा, कुणाल चंदेला, जीवनजोत सिंह और अभय नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अखिल सिंह रावत और अवनीश सुधा भी लय में दिख रहे हैं। बंगाल के खिलाफ जो जज़्बा उत्तराखंड टीम ने दिखाया है वो तारीफ के योग्य है। कुणाल चंदेला ने 136 रनों की पारी जरूर खेली, इससे महत्वपूर्ण उन्होंने लॉअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ कमाल की साझेदारी की। अभय नेगी के साथ उन्होंने 128 रन जोड़े और नेगी फिफ्टी जमाई।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2022-2023 सीजन में उत्तराखंड के लिए डेब्यू कर रहे नेगी को घरेलू क्रिकेट अच्छा अनुभव है। काफी कम लोगों को पता होगा कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में नेगी ने केवल 14 गेंदों में फिफ्टी बनाई है। अभय नेगी ने मेघायल से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ हुए मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 14 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 15 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 2 चौके व 6 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 333.33 का रहा। अपनी इस पारी के दम पर अभय नेगी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। साल 2019-2020 सीजन में अभय ने कारनामा किया था।

बता दें कि अभय नेगी ने घरेलू क्रिकेट सर्किट ( सीजन 2017-2018) में डेब्यू त्रिपुरा के लिए किया था। इसके बाद साल 2018-2019 सीजन में उन्होंने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे में मेघालय के लिए डेब्यू किया। साल 2022-23 सीजन में अभय ने उत्तराखंड के लिए डेब्यू किया और पहले ही फर्स्ट क्लास मैच की एक पारी में 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अब तक खेले तीन मुकाबलों में वह 13 विकेट लेने के साथ ही 2 फिफ्टी भी जमा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top