Dehradun News

पूरे उत्तराखंड को अभिलाष थपलियाल पर गर्व होगा, ऐपण कला को रेड कार्पेट पर किया वायरल

Ad

DEHRADUN: कहते हैं ना पीढ़ी के आगे बढ़ने के साथ लोक कला को भी आगे बढ़ाया जाता है। ऐपण कला उत्तराखंड के पौराणिक परंपरा का हिस्सा है। पिछले कुछ सालों से ऐपण कला को ग्लोबल बाजार भी मिल रहा है। ये उत्तराखंड के युवाओं के वजह से ही मुमकिन हो पाया है। एक बार फिर एक युवा ने लोककला को बड़ा मंच दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म अभिनेता अभिलाष थपलियाल जो कि उत्तराखंड के रहने वाले हैं, पिछले दिनों कान फिल्म फेस्ट फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर फिल्मसितारे जो भी पहनते हैं वो वायरल होता है। ऐसा ही कुछ अभिलाष के साथ हुआ है।

फ्रांस में आयोजित हुए कान के रेड कार्पेट लुक के लिए अभिलाष ने काले रंग के कुर्ते के साथ ऐपण डिजाइन वाला स्टोल पहना जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। खासकर उत्तराखंड के लोगों ने अभिलाष के इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने खुद को मिले मौके का इस्तेमाल लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए किया।

अभिलाष के स्टोल को ऐपण गर्ल के नाम से विख्यात मीनाक्षी खाती ने बनाया था। आपकों जानकर खुशी होगी कि अभिलाष चाहते थे कि कान के रेड कार्पेट पर जब वो पहली बार जाएं तो वह उत्तराखंडियत तो भी साथ लेकर जाए। वह अपने उत्तराखंडी होने का परिचय देना चाहते थे।

बता दें कि अभिलाष थपलियाल अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ का हिस्सा हैं और महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। कैनेडी के प्रीमियर के लिए वे टीम के साथ फ्रांस के शहर कान में हैं। एक निजी मीडिया हाउस को अभिलाष ने बताया कि जब रेड कार्पेट पर लुक की बात हुई तो वो उत्तराखंड से जुड़ा कुछ पहनना चाहते थे।

इसके बाद उन्होंने ऐपण डिजाइन के लिए मीनाक्षी खाती से संपर्क किया। उनके द्वारा स्टाल और कुर्ते के कालर पर ऐपण का बार्डर बनाया गया। अभिलाष ने उत्तराखंड के लोगों से अपील की है कि अपनी बोली और पहचान के साथ खुद को पेश करें। हमे अपनी संस्कृति को बचाने के साथ ही नई पीढ़ी को इसका ज्ञान देना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top