Uttarakhand News

नैनीताल जिले में हादसा, मैक्स खाई में गिरी… 7 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

Ad

Haldwani News: पहाड़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
ओखलकांडा ब्लॉक के अधौडा़ से शुक्रवार की सुबह एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 10 से अधिक लोग सवार थे । क्षेत्र पंचायत सदस्य अधौडा़ बंशीधर कुड़ाई ने बताया कि सुबह मैक्स कार अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रही थी और मैक्स जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, वाहन अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायलों को एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों को स्थानीय लोग रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचा रहे हैं । वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है । ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top