Chamoli News

राहत भरी खबर:अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है, एक और हेल्प लाइन नंबर जारी

Ad

देहरादून: पूरे देश की नजर आज उत्तराखंड पर है। चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हो गई है। रेणी गांव के पास ग्लेशियर टूटा है।प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। इस हादसे में कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्लेशियर धौली नदी के किनारे किनारे बह रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईटीबीपी के 200 से ज्यादा जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं  SDRG की 10 टीमें भी मौके पर पहुंचीं हैं। इस हादसे के बाद हरिद्वार, ऋषिकेष और श्रीनगर में अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह आठ से नौ के बीच हुआ। इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह गलत वीडियो बिल्कुल भी शेयर ना करें, इससे माहौल खराब हो सकता है। ग्लेशियर चमेली होते हुयए ऋषिकेश तक पहुंचेगा। जोशीमठ, श्रीनगर तक हाई अलर्ट कर दिया गया है।

कुछ देर पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घटना को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है। नदी का जलस्तर सामान्य से अब 1 मीटर ऊपर है लेकिन बहाव कम होता जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं मेरी समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है। इसके अलावा उन्होंने 1905 हेल्प लाइन भी जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top