Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम, विभाग ने 11 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया

पाकिस्तान में बिगड़ा मौसम तो उत्तराखंड में भी जारी हो गया भारी बारिश का अलर्ट
Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 सितंबर तक 11 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 सितंबर से 11 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं- कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। 

चमोली, रूद्रप्रयाग टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चम्पावत और नैनीताल में 8 से लेकर 11 सितम्बर तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और तीव्र वर्षा आसार बताए गए हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में 8 सितंबर से 11 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर प्रदेश के 11 जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top