Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की सड़कों पर गड्डे बने सिर दर्द, आंदोलन करने की तैयारी में व्यापारी

Ad

हल्द्वानी: शहर में आंतरिक मार्ग को गड्डा मुक्त करने की मांग को लेकर प्रांतीय उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी अनिश्तिकालीन हड़ताल पर बैठ गए। बुद्धपार्क बैठे व्यापार मंडल के पदाधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि जब तक हल्द्वानी शहर के आंतरिक सड़कों को गड्डा मुक्त नहीं कर देते, तब तक वह आंदोलन जारी रहेगा। प्रांतीय उघोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी के अनुसार अब तक सड़कों के गड्डो में आकर कई लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad


हल्द्वानी शहर की सभी सड़के पूरी तरह गड्डो में तब्दील हो गई है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे है लेकिन उस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। अब मजबूरी में व्यापारियों आंदोलन कर रहे है। 10 दिन का वक्त व्यापारियों द्वारा प्रशासन को दिया है। यदि 10 के अंदर हल्द्वानी शहर के आंतरिक सड़कों को गड्डा मुक्त रहित नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top