Rudraprayag News

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत, आशा नौटियाल फिर बनेंगी विधायक

Ad

Bjp: Wins: Kedarnath Election: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत को बड़े अंतर से हराया। फिलहाल आधिकारिक परिणामों की घोषणा बाकी है, लेकिन आशा की जीत ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पैदा कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले, जुलाई महीने में हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने दोनों सीटों पर विजय प्राप्त की थी, भाजपा पर दवाब था लेकिन धामी के नेतृत्व में उसने सही रणनीति से चुनाव को अपने नाम किया। भाजपा ने इस उपचुनाव को काफी गंभीरता से लिया था और नतीजा उनके पक्ष में रहा। दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में टिकट बटवारे से पहले शुरू हुआ विवाद और फिर चुनाव प्रचार में देरी को हार का कारण माना जा सकता है। शनिवार सुबह 8 बजे से जब वोटों की गिनती शुरू हुई, तो पहले ही राउंड से आशा नौटियाल ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। हर राउंड में उनकी बढ़त लगातार बढ़ती गई। अंत में, 14 राउंड की मतगणना पूरी होने पर बीजेपी की आशा नौटियाल विजेता घोषित हो गईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top