Uttarakhand News

देहरादून से दिल्ली जाने वालों के लिए राहत, हर 15 मिनट में मिलेगी बस, जानें

देहरादून: कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आने के बाद यातायात साधनों को खोला जा रहा है। देहरादून से दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है। चूंकि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अनुमति नहीं मिली है और ऐसे में उत्तराखंड रोडवेज की बसें वाया करनाल होकर दिल्ली पहुंचेंगी। दिल्ली के लिए दून से सुबह पांच बजे से रोडवेज बस चलेगी। वहीं दिल्ली के लिए दून, ऋषिकेश और हरिद्वार से रोज 50 बसें संचालित करने का आदेश दिया गया है।

सबसे अच्छी बात है कि दून आइएसबीटी से सुबह पांच बजे से आठ बजे तक प्रत्येक 15 मिनट में बस यात्रियों को दिल्ली जाने वाली बस मिलेगी। मंगलवार को दून से दिल्ली के लिए 40 बसें रवाना हुईं। जिनमें 36 बसें शाम तक जबकि चार बसों को रात को भेजा गया। वहीं रात को केवल 4 बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जाएगा। सभी बसें वाया करनाल होकर संचालित होंगी। दो बस दिल्ली, एक फरीदाबाद और एक गुरुग्राम जाएगी।

बता दें कि उत्तराखंड रोजवेज ने दो जुलाई से वाया यमुनानगर, करनाल होकर दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। यात्रियों को 65 किलोमीटर की अधिक यात्रा करनी पड़ रही है और इसके बाद भी डिमांड लगातार बढ़ रही है। दून के अलावा हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए भी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दिल्ली-पौड़ी व दिल्ली-श्रीनगर बस सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी। यात्री घर बैठे भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

आइए बसों के शेड्यूल पर नजर डालते हैं

  • सुबह साढ़े नौ बजे एक बस फरीदाबाद व सुबह दस बजे एक बस गुरूग्राम भी रवाना की जाएगी।
  • सुबह दस बजे के बाद दिल्ली के लिए दोपहर दो बजे और ढाई बजे बसों का शेड्यूल लगाया गया है।
  • रात को नौ व सवा नौ बजे दो बसें दिल्ली और दस बजे एक-एक बस फरीदाबाद व गुरूग्राम भेजी जाएंगी।
  • दिल्ली कश्मीरी गेट आइएसबीटी से भी देहरादून के लिए पहली बस सुबह पांच बजे मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को लेकर आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
  • पहले दून से दिल्ली के लिए बसें सुबह 6 बजे चलती थी, अब सुबह 5 बजे से बसों का संचालन होगा।

To Top