Uttarakhand News

उत्तराखंड: देश के लिए निछावर किए प्राण,कैप्टन दीपक सिंह को मिला मरणोपरांत शौर्य चक्र

Ad

Uttarakhand News: Martyr: Deepak Singh: उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को अद्वितीय साहस और शौर्य के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कैप्टन दीपक सिंह के माता-पिता को यह सम्मान सौंपा। इस गौरवपूर्ण क्षण में बेटे की वीरता की स्मृति से उनके माता-पिता भावुक हो उठे।

ADVERTISEMENTS Ad

कैप्टन दीपक सिंह 14 अगस्त 2024 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सर क्षेत्र में स्थित शिवगढ़ धार इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। वे भारतीय सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे और दुश्मनों से डटकर मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी बहादुरी और बलिदान हमेशा देशवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top