Sports News

उत्तराखंड क्रिकेट: सीएयू सदस्य सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Ad

देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उस पर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। आरोप लगाने वाले कोई और नहीं बल्कि सदस्य मदन कोहली हैं। मदन कोहली ने देवभूमि गोल्ड कप एसोसिएशन नाम की संस्था पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है और पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। मदन कोहली ने कहा कि देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम और फर्जी हस्ताक्षर किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सीएयू के सदस्य पीसी वर्मा सहित आठ लोगों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में केस दर्ज किया है। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया है कि एसीजेएम ममता पंत के आदेश पर एसोसिएशन के सदस्य पीसी वर्मा,प्रमोद चंद कोठारी,विशंभर दत्त कोठारी,संतोष कुमार गैरोला,प्रताप सिंह भंडारी,राजीव जिंदल,दिनेश कुमार और मानस मेघवाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सदस्य मदन कोहली ने अपनी शिकायत में कहा है कि गोल्ड कप टूर्नामेंट का कोविड काल में आयोजन बंद हो गया था। साल 2022 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एक समिति बनाने का फैसला लिया था लेकिन समिति का गठन नहीं हुआ। वर्ष 2022 में इस टूर्नामेंट का आयोजन देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन नाम की संस्था ने कराया गया था। आयोजन के लिए जो निमंत्रण पत्र अतिथियों को भेजा गया था, उस पर आयोजनकर्ता की जगह गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन का प्रिंट कराया गया।

कोहली ने बताया कि समापन के दौरान देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन का नाम लिखा गया था। दोनों संस्थाओं का सीएयू से कोई संबंध नहीं है। कोहली को हैरानी तब हुई, जब देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर उनका नाम लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके फर्जी साइन कर संस्था को बनाया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए सरकार से पांच लाख रुपए भी लिए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top