Sports News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को हराया, सलामी बल्लेबाजों का चला बल्ला

Ad

Uttarakhand Cricket Team Beats Maharashtra in T20 Trophy: सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने 2023 2024 सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है. उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को VJD नियम के तहत 23 रनों से हराया. बारिश के वजह से मुकाबला छोटा हो गया उत्तराखंड ने 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाएं उत्तराखंड के लिए बल्लेबाजी में युवराज चौधरी और अवनीश सुधा ने 78 रनों की पारी के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच पहला विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हुई.

ADVERTISEMENTS Ad

जवाब में महाराष्ट्र की टीम 11 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना सकी और वीजेडी नियम के तहत उत्तराखंड को 23 रनों से विजेता घोषित किया गया. उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में रंजन चौधरी आकाश मधवाल और स्वप्निल सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

विदर्भ के खिलाफ उत्तराखंड को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि सलामी बल्लेबाजों ने पहले मैच भी टीम को शानदार शुरुआत दी थी. सुधा और युवराज ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े थे. युवराज ने 27 और अवनीश सुदा ने 50 रनों की पारी खेली थी. दोनों ने दूसरे मुकाबले में भी टीम के लिए अहम योगदान दिया. सलामी बल्लेबाजों का का शानदार प्रदर्शन टीम को मजबूती देगा और आने वाले मुकाबले में उत्तराखंड के एक्स फैक्टर साबित हो सकता है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top