Uttarakhand News

उत्तराखंड के कई जिलो में बारिश का अपडेट, पूरी लिस्ट देखें

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, और चमोली जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में मौसम का हाल

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, आज (बुधवार) देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात के समय बादल गरज सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दौरान, देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता के चलते 19 और 20 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। पिछले हफ्ते के मौसम परिवर्तन के बाद, राज्य के अधिकतर हिस्सों में ठंडक बढ़ गई थी। अब फिर से बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जिससे पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

मंगलवार का मौसम

मंगलवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिनभर धूप रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस था। पंतनगर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नई टिहरी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

देहरादून में वायु गुणवत्ता

मंगलवार को देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 93 था, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top