Uttarakhand News

चारधाम यात्रा के चलते कई ट्रेनों की बढ़ी वेटिंग लिस्ट, जून तक फुल हो गई हैं सीटे !

vande bharat train
Ad

Uttarakhand: Chardham News: Train: Booking: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद चार धाम यात्रा को लेकर एक बार फिर से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। इसके चलते लोग तेजी से यात्रा के लिए बुकिंग करवा रहे हैं, जिसका सीधा असर देहरादून और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में दिखाई दे रहा है। ट्रेनों में सीटों की भारी कमी के कारण अब प्रतीक्षा सूची तेजी से बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

चार धाम यात्रा की बुकिंग फिर से शुरू होने से टूर एंड ट्रैवेल्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि, हिमाचल, कश्मीर और अन्य हिल स्टेशनों की बुकिंग में गिरावट से कई टूर ऑपरेटर अभी भी मायूस हैं। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर की अधिकतर टूर पैकेज रद्द कर दिए गए।

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के चलते अन्य हिल स्टेशनों के लिए भी कई लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। अब जबकि सीजफायर के बाद सीमा पर शांति बनी हुई है, उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा के लिए लोग बुकिंग फिर से करवाने लगे हैं। इस कारण प्रयागराज से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है। सूबेदारगंज-देहरादून और प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में 25 जून तक सभी श्रेणियों में सीटें फुल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top