Dehradun News

दिल्ली के लिए उत्तराखंड रोडवेज चलाएगा CNG बसें, खर्चा कम हुआ तो यात्रियों को मिलेगी राहत

तो CNG लग जाने से नहीं बढ़ेगा उत्तराखंड रोडवेज बसों का किराया! काठगोदाम में पंप खोलने की तैयारी
Ad

देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज अब सीएनजी बसों का संचालन करेगा, इससे वह प्रदूषण रोकने में भी अपना योगदान देगा। उत्तराखंड रोडवेज के बाडे में शामिल कई बसें जो डीजल से चलती हैं वह पुरानी हो गई हैं, दिल्ली सरकार ने अनफिट बसों की एंट्री पर रोक लगाई है। उत्तराखंड रोडवेज के लिए ये एक परेशानी जरूर है लेकिन इसका तोड़ खोज लिया गया है। उत्तराखंड से दिल्ली रूट पर अब सीएनजी बसें चलेंगी। राज्य परिवहन निगम ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले चरण में ऋषिकेश दिल्ली रूट 10 सीएनजी बसों को चलाा जाएग। ऋषिकेश से मौजूदा वक्त के लिए दिल्ली रूट पर 35 बसों का संचालन होता है। दिल्ली में वातावरण काफी खराब हो चुका है और ऐसे में उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम ने दिल्ली समेत कई रूटों पर CNG बसें चलाने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। अगर ऋषिकेश- दिल्ली रूट पर प्रयोग को गति मिलेगी तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे रोडवेज का खर्चा भी कम होगा। करीब 40 प्रतिशत डीजल की बचत ऋषिकेश रोडवेज कर पाएगा।

इसके अलावा तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और ऐसे में यात्रियों को भी टिकट के दाम बढ़ने का भय सता रहा है। सीएनजी बसों के संचालन से रोडवेज को फायदा होगा तो वह किराया बढ़ाने का फैसला टाल सकता है। बताया जा रहा है कि फरवरी में सीएनजी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top