Nainital-Haldwani News

आप ये गलती मत करना, हल्द्वानी में मानचित्र के विपरीत निर्माण करना पड़ा महंगा

Ad

Haldwani News: शहर में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को कॉल्टेक्स रोड दमवाढूंगा बंदोबस्ती में हर्ष पांडे द्वारा मानचित्र में स्टिल्ट पार्किंग स्वीकृत कराकर बेसमेंट निर्माण किये जाने और नैनीताल रोड स्थित व्यावसायिक कलपेक्स( येस बैंक वाली बिल्डिंग) के चतुर्थ तल पर बिना अनुमति के व्यवसायिक अवैध निर्माण करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा निर्माण को यथा स्थिति मे सील बंद कर दिया गया है। (haldwani illegal construction)

ADVERTISEMENTS Ad

प्राधिकरण के संयुक्त सचिव ए पी वाजपेई ने बताया कि बिना अनुमति के की जाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जा रही है और उन्होंने आम जनता से अपील भी की है कि प्राधिकरण द्वारा मानचित्र स्वीकृत कराकर वैधानिक रूप से ही निर्माण कार्य कराए जाएं। ( District level development authority Nainital)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top