Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से हट गए CURFEW के बादल लेकिन तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Curfew: Banbhulpura: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में 8 फरवरी 2024 को हिंसा हुई थी जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से कर्फ्यू लगाया गया था। कुछ दिनों बाद कर्फ्यू के नियमों में परिवर्तन किया गया और केवल नाइट कर्फ्यू बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में लागू किया गया। अब 20 फरवरी को कर्फ्यू हटा दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है जिसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में अब क्षेत्र में कर्फ्यू की आवश्यकता नहीं है और ऐसे में 20 फरवरी 2024 को प्रथम 5:00 बजे से कर्फ्यू समाप्त किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 10 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों की संख्या 68 हो गई है। हालांकि, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अब हालात सुधरने लगे हैं। उपद्रवियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। हालात सामान्य होने लगे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि हालात सामान्य होने पर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से पूरी तरह से कर्फ्यू हटा लिया गया। वहीं अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वीडियो फुटेज में जिन लोगों की किसी भी तरह की संलिप्तता सामने आएगी, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अभी भी पुलिस सतर्क है। इस तरह बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा लिया गया 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top