Uttarakhand News

उत्तराखंडवासियों के लिए अच्छी खबर,देहरादून से लखनऊ के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Ad

देहरादून: दिल्ली के बाद अब देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। देहरादून से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए ये एक शानदार तोहफा है। हालांकि ट्रेन कब से चलेगी इसकों लेकर आखिरी फैसला किया जाना है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखन‌ऊ जंक्शन से देहरादून के हर्रावाला स्टेशन तक संचालित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है और पेपर वर्क किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हर्रावाला से दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर चलेगी वहीं वापसी में सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ से देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। इसके अतिरिक्त हरिद्वार, मुरादाबाद एवं बरेली में इस ट्रेन के स्टोपेज बनाए गए हैं। संभावित टाइमटेबल के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर बरेली, सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी तथा दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर देहरादून के हर्रावाला स्टेशन पर सवारियों को पहुंचाएगी।

यहां करीब 50 मिनट रूकने के पश्चात वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर हर्रावाला स्टेशन से प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर हरिद्वार, शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर मुरादाबाद एवं शाम 6 बजकर 50 मिनट पर बरेली में रूकेगी। जिसके उपरांत रात 10 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों को छोड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top