Uttarakhand News

उत्तराखंड: दायित्वधारियों की फर्जी सूची वायरल, लिस्ट में कई बड़े नाम

Ad

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में उस वक्त बैचेनी बढ़ गई जब धामी सरकार में दायित्व बांटवारे की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। भाजपा ने इस सूची को फेक करार दिया है। इस सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल थे। लंबे वक्त से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में राज्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं हैं। होली के बाद से इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं हल्द्वानी में एक प्रेस वर्ता के दौरान सांसद रेखा वर्मा ने भी कहा कि जल्द दायित्वों की घोषणा होने की संभावना हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को फेक करार दिया है। उन्होंने साफ किया कि भाजपा की ओर से कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दायित्वों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इस संबंध में तमाम चर्चाएं हो रही है। बैठकों का दौर भी जारी है लेकिन फैसला नहीं हो पाया है।उत्तराखंड सरकार के विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पदों का ब्योरा प्राप्त हुआ है। इनमें सदस्यों की संख्या को जोड़कर खाली पदों की संख्या 100 से अधिक है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आने वाले दिनों में दायित्वों की घोषणा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top