Sports News

उत्तराखंड में मांगी दुआ… पूरी मुंबई में हुई, क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत

Ad

Indian Team Connection With Dhoni: भारतीय टीम ने विश्वकप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया। इसके साथ ही भारत ने साल 2019 विश्वकप में मिली हार का बदला भी ले लिया। चार साल पहले न्यूजीलैंड ने भारत को विश्वकप सेमीफाइनल में ही हराया था। भारतीय टीम के सबसे बड़े कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी वनडे मुकाबला रहा और आज भी धोनी के आउट होने के बाद वापस जाने वाले दृश्य फैंस को भावुक कर देते हैं लेकिन चार बाद वक्त इस तरह से करवट लेगा किसी ने सोचा नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में धोनी ने की पूजा

सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। मंगलवार को धोनी कैंची धाम पहुंचे और बुधवार को वो अपने गांव ल्वाली पहुंचे। धोनी ने पैतृक गांव पहुंचकर ईष्ट देवी देवताओं की पूजा की। अब सेमीफाइनल मुकाबले के दिन धोनी की पूजा, प्रार्थन और उत्तराखंड दौरे के तमाम कनेक्शन निकाले जा रहे हैं। उत्तराखंड के फैंस का कहना है कि भारत के लिए धोनी ने उत्तराखंड में दुआ मांगी और मुंबई में वो पूरी हो गई।

सेमीफाइनल मैच पर नजर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में और डेरिल मिचेल के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 327 रन ही बना सकी। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए। भारत ने इससे पहले 2011 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसने श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था। इसके बाद 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, जबिक 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता दिखाया था। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top