Dehradun News

देहरादून उप जिला हॉस्पिटल में डीएम ने मारा छापा, बिना अनुमति छुट्टी लेना सीएमएस को पड़ा महंगा

Ad

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, फार्मेसी, टीकाकरण कक्ष और पैथोलॉजी एक्स-रे कक्ष की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। चिकित्सालय में दवाइयों के काउंटर बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। साथ ही एसएनसीयू का भी निरीक्षण किया और एसएनसीयू में कोई मरीज न होने का कारण पूछा। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में प्रसव की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि चिकित्सालय के सीएमएस बिना अनुमति के अवकाश पर थे, जिससे जिलाधिकारी ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, सीएमएस और अन्य अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। आम जनता ने जिलाधिकारी को बताया कि चिकित्सक बाहर से दवाइयाँ और जांच लिख रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को शिकायतों की जांच करने और आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, दवाई के काउंटर पर भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने नए दवाई काउंटर बनाने का आदेश दिया।

मरीजों ने यह शिकायत भी की कि चिकित्सालय में भोजन नहीं मिलता है, जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए अगले माह से मरीजों को अस्पताल में भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसएनसीयू के प्रभावी संचालन के लिए मानव संसाधन बढ़ाने की अनुमति भी दी गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनमानस के स्वास्थ्य के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सालय में सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top