Uttarakhand News

उत्तराखंड: राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का फैसला

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राजकीय नर्सिंग कालेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का फैसला किया हैं। सीएम धामी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि “हमारी सरकार ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत बेटी अंकिता भण्डारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़े हैं और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध हैं।” इससे पहले मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किये जाने तथा इस अवसर पर रक्तदान सहित जन सेवा से जुडे कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति सभी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रगफ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है। उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में सामिल हो इस दिशा में भी हम निरन्तर प्रयासरत है। अगले 05 सालों में प्रदेश की जी.एस.डी.पी. तथा निवेश को भी दुगना करने का हमारा संकल्प है। शनिवार को सुभाष रोड स्थित वेडिंग प्वाइन्ट में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया गया तथा बडी संख्या में आये जनप्रतिनिधियों, धर्माचार्यो एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया।

मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किये जाने तथा इस अवसर पर रक्तदान सहित जन सेवा से जुडे कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी की शुभकामनाओं से उन्हें राज्य के विकास के लिये और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही पार्टी की सरकार को दुबारा न चुनने की परिपाटी को तोडने का महान कार्य हमारी महान जनता ने किया है।

मुख्यमंत्री ने सभी से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के साथ प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी से इसमें सहयोग की अपेक्षा की उन्होंने कहा कि राज्य का डेंगू से मुक्त करने के लिये साफ-सफाई एवं जल भराव न होने देने के लिये भी जनसहयोग जरूरी है। सामुहिक प्रयासों से ही हम इस महामारी पर नियन्त्रण पाने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति का आशीर्वाद भी हमें सदैव मिला है। उनका आशीर्वाद हमें अपने दायित्वों के निर्वहन में दिन रात कार्य करने की प्रेरणा देता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top