Nainital-Haldwani News

नैनीताल में नशे में धुत महिला पर्यटकों ने जमकर किया हंगामा, चौकीदार को भी नहीं छोड़ा !

Ad

Nainital news: सरोवर नगरी की सुंदरता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसकी सुंदरता का हर कोई दीवाना है। सरोवर नगरी में हर दिन कई हजारों पर्यटक आते हैं। जो यहां की सुंदरता के कायल हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पर्यटक भी हैं जो यहां की शांति को भंग करते हैं। नशे में धुत पर्यटक कई बार यहां की सौंदर्यता को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ यहां के लोगों से भी गाली गलौज करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत महिला पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

नशे में धुत महिला पर्यटकों ने चौकीदार को पीटाः

शहर के मालरोड में सोमवार देर रात एक चर्चित होटल के आगे चौकीदार खड़ा हुआ था। तभी उसके पास तीन युवक व तीन युवतियां कमरा लेने के लिए पहुंचे। और उससे कमरे के रेट पूछने लगे। रेट बताते ही पर्यटक चौकीदार से गालीगलौज पर उतर आए। नशे में धुत पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया। इसी बीच नशे में धुत महिला पर्यटकों ने चौकीदार की पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ते ही होटल कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह मामले को शांत करवाया। इसके बाद पुलिस पर्यटकों को डांठ स्थित चौकी लेकर चले गई। चौकी पहुंचने पर पर्यटक पुलिस से वापस जाने और छोड़ने की गुहार लगाने लगे। वहीं एसओ रमेश बोहरा बताया कि पर्यटकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top