Uttarakhand News

उत्तराखंड में अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा 6 माह का मातृत्व अवकाश

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिथि शिक्षिकाओं को प्रसूति/मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान किए जाने को महिला कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया था, और अब शासनादेश भी जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस फैसले को अतिथि शिक्षिकाओं के हित में लिया गया सकारात्मक निर्णय बताया है। सचिव शिक्षा रविनाथ रामन के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, अतिथि शिक्षिकाओं को अब 180 दिनों का प्रसूति अवकाश मिलेगा। राज्य सरकार के अधीन सभी विभागों और संस्थानों में कार्यरत संविदा, तदर्थ, और नियत वेतन पाने वाली महिला सेविकाओं को भी यह सुविधा दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top