Pauri News

देवभूमि का देश के सपूत को सम्मान, पौड़ी में स्थापित होगी पहले CDS बिपिन रावत की प्रतिमा

Ad

देहरादून: भारत के पहले सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा को पौड़ी जिले में स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है। देश के पहले सीडीएस की प्रतिमा को कंडोलिया में स्थापित किया जाएगा। उनकी प्रतिमा के पास 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम डॉक्टर आशीष चौहान की पहल पर उनकी प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत मूल रूप से पौड़ी जनपद के द्वारीखाल विकासखंड के सैंण गांव के रहने वाले थे। वे साल 2020 में देश के प्रथम सीडीएस बने थे। दिसंबर 2021 में एक हेलीकाप्टर हादसे में उनकी मौत हो गई। उनकी याद में पौड़ी शहर के कंडोलिया स्थित व्यू प्वाइंट में प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्लान है। इसके लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया है।

इस स्थान में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में जो भी प्रतिमा के पास पहुंचेगा तो उसे सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के बारे में पता चलेगा। प्रतिमा स्थल के पास ही सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लहराएगा, जो स्व. रावत की शौर्य गाथा का संदेश भी देगा। लोनिवि निर्माण खंड पाबौ ने आंगणन तैयार करने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। अब जल्द कंडोलिया में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top