Uttarakhand News

उत्तराखंड: विश्व पुस्तक मेले में पूर्व DGP अनिल रतूड़ी की किताब का हुआ विमोचन

Ad

नई दिल्ली: प्रगति मैदान मे चल रहे विश्व पुस्तक मेला में उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं लेखक अनिल रतूड़ी ने अपने उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” के लेखक से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी द्वारा पारंपरिक मंगल गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” का द्वितीय संस्करण का भी विमोचन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad


उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” के प्रथम संस्करण का विमोचन किया था। अनिल रतूड़ी द्वारा इस उपन्यास में अपने जीवन में घटित सभी संस्मरणों एवं अनुभूतियों का वर्णन किया है। लिखित 350 पृष्ठों का यह उपन्यास विनसर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस वर्ष विश्व पुस्तक मेला का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजकुमार रंजन सिंह द्वारा किया गया है।

इस वर्ष विश्व पुस्तक मेले की थीम “आजादी का अमृत महोत्सव” रखी गयी है तथा फ्रांस सम्मानित अतिथि देश के रूप में प्रतिभाग कर रहा है। प्रगति मैदान के हॉल नं0 04 में उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं लेखक अनिल रतूड़ी के उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” का लेखक से संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लेखक, प्रकाशक, पुस्तक प्रेमी और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व साहित्य और केन्द्रीय सरकार/उत्तराखण्ड के के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top