Nainital-Haldwani News

कुमाऊं विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों को मिली UKPSC परीक्षा में सफलता

Ad

Uttarakhand: Kumaun University: UKPSC: कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग के तीन पूर्व विद्यार्थी और एक पीएचडी शोधकर्ता ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम में पंकज पंत ने द्वितीय, पूजा रानी ने तृतीय, गौरी कुकरेती ने नौवें, और हर्षिता ने दसवें स्थान पर अपनी जगह बनाई। पंकज पंत ने 2008 में बी फार्म, पूजा रानी ने 2015 में बी फार्म, गौरी कुकरेती पीएचडी कर रही हैं, और हर्षिता ने 2016 में बी फार्म और 2018 में एम फार्म किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर बधाई दी है। इस कामयाबी पर कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत के साथ परिसर निदेशक प्रो एल के सिंह, संकायाध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो कुमुद उपाध्याय, प्रो अर्चना नेगी साह, डॉ तीरथ कुमार, डॉ महेंद्र राणा, डॉ राजेश्वर कमल कांत, डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला, डा तनुज जोशी, नितिशा नेगी, अरविंद जंतवाल, कोमल चंद्रा सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top