Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: गुलाबी और सफेद राशन कार्डधारकों को अगस्त में एक किलो मडुवा मुफ्त मिलेगा

Ad

देहरादून: केंद्र और उत्तराखंड की सरकार लगातार मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है। राशन कार्डधारकों को समय समय पर मोटा अनाज भी बांटा जा रहा है। इसी क्रम में अगस्त माह में राशन कार्ड धारकों को रागी (मडुवा) का वितरण किया जायेगा। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है जनपद के आंतरिक गोदाम मेहरागांव, कोटाबाग (शहरी एवं ग्रामीण) एवं बेस गोदाम हल्द्वानी, रामनगर (शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र) के कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि माह अगस्त 2024 में प्राथमिक परिवार के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड (गुलाबी कार्ड) में 12-300 किलोग्राम गेहूँ, 21-700 किलोग्राम चावल एवं 01 किलोग्राम रागी, एवं प्राथमिक परिवार (सफेद कार्ड) हेतु 3.100 किलोग्राम प्रति यूनिट चावल, गेहूँ 0.900 किलोग्राम प्रति यूनिट एवं रागी 01 किलोग्राम प्रति यूनिट का वितरण किया जाना है। राशन कार्डधारकों से अपील है कि वे अपने राशन कार्ड से सम्बद्ध सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से माह अगस्त 2024 का निःशुल्क खाद्यान्न उपरोक्तानुसार प्राप्त कर लें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top