Uttarakhand News

उत्तराखंड में बैंकिंग व एसएससी की निशुल्क कोचिंग,पांच दिसंबर तक करें आवेदन

Ad

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केंद्र में निर्धन प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए बैंकिंग/एसएससी/अन्य सामान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। केंद्र में त्रैमासिक अवधि के लिए दिनांक 15 दिसम्बर 2021 से 15 मार्च 2022 तक कोचिंग प्रदान करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 5 दिसम्बर 2021तक आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शैक्षिक योग्यता 12 इंटरमीडिएट।अधिकतम आयु 42 वर्ष।

समस्त स्वप्रमाणित शैक्षिक प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र अधिकतम आय आठ लाख रुपए। या बीपीएल कार्ड धारक हों। सक्रिय मोबाइल नम्बर हो। निर्धारित 30 सीटों से अधिक आवेदन आये तो चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि यह कोचिंग पूर्णतः निशुल्क है तथा 15 दिसम्बर 2021 से 14 मार्च 2022 तक संचालित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवा योजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top